September 2, 2026

Prayagraj Pizza Hut: खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

1 min read
prayagraj pizza hut

Prayagraj Updates: । सिविल लाइंस स्थित एक पिज्जा प्रतिष्ठान के निरीक्षण में खाद्य निर्माण में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मिले। परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों के बर्तनों का अलगाव चिह्नित नहीं था और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री के लिए अलग व्यवस्था भी नहीं मिली। डीप फ्रीजर में वेज और नॉनवेज सामग्री के अलग-अलग भंडारण की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इन कमियों के चलते सुधार होने तक बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। साथ ही पनीर का नमूना लिया गया। वहीं बालसन चौराहा स्थित एक अन्य पिज्जा प्रतिष्ठान के निरीक्षण में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित मिला, लेकिन पेस्ट कंट्रोल, पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पिज्जा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसका भी नमूना जांच के लिए लिया गया

https://share.google/SRQcc00s60x7GZ05w

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *