Prayagraj Traffic News: अब जाम में फंसें तो ट्रैफिक कंट्रोल रूम को करें कॉल
1 min read
Prayagraj Updates: प्रयागराज शहर में कहीं जाम लगा हो, सड़क पर वाहन खड़े होने से रास्ता बंद हो गया हो या ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से यातायात प्रभावित हो रहा हो तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यातायात पुलिस ने मंगलवार को पहली बार ट्रैफिक कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 7839876601 “Prayagaraj Traffic Helpline Number 7839876601” जारी किया है। इस पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए यातायात संबंधी समस्या की जानकारी दे सकेंगे। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाम मुक्त बनाने में सहयोग करें। किसी सड़क, चौराहे या प्रमुख मार्ग पर जाम, दुर्घटना, अवैध पार्किंग, सड़क अवरोध, खराब ट्रैफिक सिग्नल, जलभराव अथवा क्षतिग्रस्त सड़क दिखाई देने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती है। यातायात पुलिस समस्या का समाधान करेगी।

फोटो-वीडियो भेजने की भी सहूलियत
यातायात पुलिस ने अपील की है कि संभव हो तो समस्या का फोटो या वीडियो भी व्हाट्सएप पर भेजें। इससे पुलिस को मौके की स्थिति समझने और कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, गलत पार्किंग से बचने और सड़क पर किसी तरह का अवरोध न पैदा करने की भी अपील की है।
News Credit: Hindustan
