October 8, 2026

Munshi Premchand’s death anniversary: मुंशी प्रेमचंद का इलाहाबाद से नाता

1 min read
musnhi prem chanda and allahabad

Prayagraj Updates: मुंशी प्रेमचंद का इलाहाबाद से गहरा नाता था। इसकी बड़ी वजहों में से एक उनका कटरा में ससुराल होना था। उनकी पत्नी शिवरानी के पिता अपने परिवार के साथ पुराना कटरा में रहते थे।

मुंशी प्रेमचंद पर अध्ययन करने वाले साहित्यकार डॉ. रविनंदन सिंह बताते हैं कि जब भी वे अपने ससुराल आते थे तो एक आना भाड़ा देकर भारती भवन पुस्तकालय जरूर जाते थे। वहां से पुस्तकें लेना चाहते थे लेकिन पुस्तकालय के नियमानुसार बाहर रहने वालों को पुस्तकें जारी नहीं की जाती थी। डॉ. रविनंदन सिंह ने बताया कि पुस्तकालय के नियम को देखते हुए मुंशी प्रेमचंद ने अपने साले को पुस्तकालय का सदस्य बना दिया। सदस्य बनने के बाद वे पुस्तकें इश्यू कराकर प्रेमचंद को डाक से भेजा करते थे। हिन्दुस्तानी एकेडेमी से भी उनका नाता रहा। जब वर्ष 1927 में एकेडेमी का गठन हुआ, तब प्रेमचंद को एकेडेमी की पहली कार्यकारिणी परिषद में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved to Prayagraj Updates | Newsphere by AF themes.