May 22, 2026

SRN Doctor V/s Advocate Prayagraj Case: डीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित

1 min read
srn hospital doctor case advocate

Prayagraj Updates: इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (Allahabad Medical Association) के 12 पदाधिकारी, नर्सिंग होम एसोसिएशन, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय व 20 रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बैठक की।

करीब दो घंटे चली बैठक में डीएम ने रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर चर्चा की। उन्होंने एसआरएन अस्पताल (SRN Hospital) में अधिक सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया जिसके बाद शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने कहा कि शुक्रवार को उम्मीद है कि रेजिडेंट डॉक्टर अपने काम पर लौट आएंगे।

प्राचार्य ने कहा, उम्मीद है कि कल डॉक्टर काम पर लौट आएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved to Prayagraj Updates | Newsphere by AF themes.