June 1, 2026

Shastri Bridge Update: मरम्मत के लिए 3 जून से 15 जुलाई तक बंद रहेगी शास्त्री पुल की एक लेन

1 min read
shasti bridge close in june route diversion details

Prayagraj Updates: शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य के कारण तीन जून से 15 जुलाई 2026 तक दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित रहेगा। दूसरी लेन से केवल दो पहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति रहेगी।

पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहन जैसे ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, बसें और इलेक्ट्रिक बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इससे शहर में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए आने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को कोखराज, पुरामुफ्ती और घूरपुर मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि उनकी वापसी एयरपोर्ट मार्ग से होगी।

अन्य मार्गों से होगा आवागमन

  • कौशांबी से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन कोखराज टोल प्लाजा और हंडिया बाइपास होकर जाएंगे।
  • रीवा की ओर से आने वाले वाहन मनगवां और हनुमना होते हुए मिर्जापुर मार्ग से वाराणसी पहुंचेंगे।
  • चित्रकूट से वाराणसी जाने वाले वाहनों को राजापुर, कौशांबी, कोखराज व हंडिया बाइपास से जाना होगा।
  • मिर्जापुर व रीवा से आने वाले मालवाहक लोलरी, बॉक्सधर्मशाला व जीटी जवाहर फ्लाईओवर के रास्ते शहर आएंगे।
  • वाराणसी से आने वाली रोडवेज व पर्यटक बसें हंडिया, सहसों और फाफामऊ मार्ग से शहर में प्रवेश किया जाएगा।
  • जौनपुर से आने वाली बसें फूलपुर, सहसों और फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *