Double Decker Bus Prayagraj: डबल डेकर बस से सूबेदारगंज को छिवकी से जोड़ने की तैयारी
1 min read
Prayagraj Updates: डबल डेकर बसों को चलाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सूबेदारगंज को छिवकी से जोड़ने के लिए डबल डेकर बस चलाने की पुख्ता तैयारी कर ली गई है। उप राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) पहली बार शहर के भीतर सिटी बस सेवा का संचालन करेगा।
प्रयाग डिपो की देखरेख में संचालित होने वाली इन डबल डेकर बसों का रूट निर्धारण सप्ताह भर के भीतर फाइनल हो जाएगा। हाल ही में पत्थर गिरजाघर से अलोपीबाग तक सफल ट्रायल किया जा चुका है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो इसी महीने 65 सीटों वाली इन आधुनिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

एयरपोर्ट से सिविल लाइंस होते हुए झूंसी रूट पर भी विचार
सूबेदारगंज और छिवकी के बीच इस सेवा के शुरू होने से न केवल दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रेलवे स्टेशनों के बीच आवागमन भी बेहद आसान हो जाएगा। इसके अलावा, परिवहन निगम की ओर से बहुमुखी एयरपोर्ट से झूंसी और शहर के कुछ अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी डबल डेकर बसों के संचालन को लेकर लगातार मंथन जारी है। आने वाले दिनों में इन रूटों पर भी लोगों को सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है।
सुरक्षा और सुगमता को लेकर हो रहा मंथन: शहर के भीतर डबल डेकर बस जैसी भारी-भरकम और ऊंची गाड़ियों के संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए, इसके लिए रोडवेज प्रशासन पूरी तरह से मंथन कर रहा है। ऐसे मार्गों का बारीकी से चयन किया जा रहा है, जहां रेल अंडरब्रिज (आरयूबी), नीचे लटके विद्युत तार या पेड़ों की घनी और नीची डालें
डबल डेकर बस के लिए कर रहा है रूट सर्वे
65 सीटों वाली इन आधुनिक बसों का जल्द ही शुरू हो जाएगा संचालन। इसी सप्ताह रूट फाइनल होने की उम्मीद है। सूबेदारगंज से छिवकी रूट पर भी विचार चल रहा है।
रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन
