Delhi Blast Case: शाहीन ने MLN Medical College प्रयागराज से किया है MBBS
Prayagraj Updates: शाहीन ने 1996 में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। पढ़ाई और इंटर्नशिप 2002 में पूरी की थी। डॉ. शाहीन मेडिकल कॉलेज कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। सूत्रों के मुताबिक शुरुआत से ही उसका अपने साथियों से ज्यादा मेलजोल नहीं था। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद शाहीन ने फार्माकोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल की थी।
2006-07 में यूपी लोक सेवा आयोग से शाहीन का चयन कानपुर नगर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल (जीएसवीएम) कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ था। 2009-10 में डॉ. शाहीन का तबादला कन्नौज मेडिकल कॉलेज हो गया। इसके बाद 2013 में दोबारा डॉ. शाहीन कानपुर मेडिकल कॉलेज लौट आई थी। यहां आने के बाद से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध हो गई थीं। इसके बाद लगातार नौकरी पर मौजूद न रहने के कारण 2021 में सरकार ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं।

News Credit: Amar Ujala
