March 1, 2026

Prayagraj Holi Health Updates: चार और पांच को जिले के इन अस्पतालों की बंद रहेगी ओपीडी

1 min read
government hospital in prayagraj will close due to holi festival

Prayagraj Updates: होली पर चार और पांच मार्च को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, कॉल्विन, डफरिन और टीबी अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य इकाइयों की ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं, सोमवार और मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे। शुक्रवार से ओपीडी सामान्य दिनों की तरह सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक चलेगी।

इस संबंध में शनिवार को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सक 24 घंटे उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल मौजूद रहेंगे।

सोमवार और मंगलवार को ओपीडी में सुबह नौ से 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे

सोमवार और मंगलवार को हाफ-डे ओपीडी चलेगी। बुधवार और बृहस्पतिवार को ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान सभी प्रकार की इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। – डॉ. वीके पांडेय, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज

जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम नंबर 9454455138, एसआरएन अस्पताल की ट्रॉमा नंबर 800500167 लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। – डॉ. एके तिवारी, सीएमओ

पर्व के दौरान लोगों को अपने चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए। किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सहायता की जाएगी। – डॉ. नीतम सिंह, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल

government-hospital-in-prayagraj-will-close-due-to-holi-festival/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved to Prayagraj Updates | Newsphere by AF themes.