Maha Kumbh 2025: Prayagraj Railway Station important updates
Maha Kumbh 2025: Prayagraj Railway Station important updates about entry and point gate and points
महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर शहर के रेलवे स्टेशनों पर रविवार से ही कई तरह की पाबंदियां लग जाएंगी। दारागंज स्थित प्रयागराज संगम स्टेशन पर 12 से 15 जनवरी तक यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यहां से चलने वाली ट्रेनों में बैठने के लिए प्रयाग स्टेशन जाना होगा। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन पर भी सिर्फ सिटी साइड से इंट्री दी जाएगी। जबकि, यहां ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की निकासी सिविल लाइंस साइड से होगी।
प्रयागराज जंक्शन की तरह ही प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी रविवार से यात्रियों को एक ओर से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि, यहां ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की निकासी संबंधित स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से होगी। यह पहला मौका है, जब प्रयागराज जंक्शन के अलावा शहर के सभी स्टेशनों पर आने व जाने का रास्ता अलग-अलग किया जा रहा है।
