November 13, 2026

Maha kumbh Hospital: महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में नदियों के नाम से बेडों की पहचान, गंगा-यमुना व कावेरी रखे बेडों के नाम

Prayagraj Updates: प्रयागराज के महाकुम्भ नगर में एक ऐसा हॉस्पिटल बनाया गया है, जिसमें बेडों की पहचान नदियों के नाम से होती हैं। परेड ग्राउंड में 100 बेड के अस्थायी सेंट्रल हॉस्पिटल की ICU में 10 बेड रखे गए हैं, जहां सीरियस मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

इस वार्ड को देश की विभिन्न नदियों गंगा, यमुना, सरस्वती, ब्रह्मपुत्र, सतलज, कावेरी, गोदावरी, महानदी जैसे नाम दिये गये हैं। मरीज किस बेड पर एडमिट है, यह उसके तीमारदार नंबर से नहीं बल्कि नदियों के नाम से बतायेंगे।

डॉक्टर्स भी एडमिट फाइल पर भर्ती मरीज के नाम के आगे संबंधित नदी का नाम लिखेंगे। इससे देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु नदियों के बारे में भी जानेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *