Yash Hospital और FOGSI आर्गेनाईजेशन ने महिलाओं पर हो रही “हिंसा, अत्याचार एवं शोषण” सम्बन्धी जागरूकता अभियान चलाया
Prayagraj Updates: शुक्रवार दिनाँक 29 नवंबर को यश हॉस्पिटल, प्रयागराज और फोग्सी (FOGSI) आर्गेनाईजेशन ने मिलकर महिलाओं पर हो रही “हिंसा, अत्याचार एवं शोषण” सम्बन्धी जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें अभियान के कोर्डिनेटर के रूप में डॉ. सबिता अग्रवाल और प्रयागराज की जानी- मानी महिला रोग विशेषज्ञ यश हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. वैशाली सक्सेना ने मुख्य भूमिका निभाई।

जहाँ उन्होंने महिलाओं पर हो रही हिंसा और उत्पीड़न पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। समाज के सशक्तीकरण के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस कैंपेन में हॉस्पिटल के स्टाफ से साथ साथ और भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।
